Headlines

Arrested:-सतर्कता टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

देहरादून 1 अप्रैल 2026।

देहरादून के थाना सतर्कता सैक्टर में पंजीकृत मुकदमा संख्या-7/2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के अंतर्गत आज बुधवार को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

ट्रैप टीम ने धनवीर सिंह बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून तथा पुष्पांजलि (पत्नी पंकज शर्मा),

निवासी लेन नंबर-5, डालनवाला, देहरादून (वर्तमान में स्वामी उत्तरांचल मार्डन स्कूल, गुमानीवाला, ऋषिकेश में कार्यरत) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल,

ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति (reimbursement) के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी और ली।

ट्रैप टीम ने पूरे मामले की सतर्क निगरानी के बाद जब अभियुक्त रिश्वत की राशि ले रहे थे,

उसी समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से रिश्वत की पूरी धनराशि बरामद की गई है।

यह कार्रवाई उत्तराखंड सतर्कता विभाग की सक्रियता को दर्शाती है, जिसमें शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Jumped:- शक्ति नहर में महिला अपनी दो बेटियों के साथ नहर में कूदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *