Headlines

Refer :-खरसाली में घायल हुई महिला तीर्थयात्री का उपचार कर विशेषज्ञ उपचार को बड़कोट रेफर किया

उत्तरकाशी 19 अप्रैल 2026।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगांव के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. रोहित भंडारी ने जानकारी दी कि,

  18 अप्रैल की शाम खरसाली क्षेत्र में एक महिला तीर्थयात्री के घायल होने की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

सूचना मिलते ही जानकीचट्टी की मेडिकल टीम ने सक्रियता दिखाते हुए,

15 मिनट के भीतर घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) जानकीचट्टी पहुँचाया।

यहाँ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के तहत घुटने की चोट का प्रबंधन (स्लैब लगाना) और उच्च रक्तचाप की जाँच की गई।

बेहतर एक्स-रे सुविधा और विशेषज्ञ उपचार हेतु मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़कोट रेफर किया गया।

वहाँ हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा की गई जाँच में महिला के दाहिने घुटने की हड्डी टूटने (Patella Fracture) की संभावना व्यक्त की गई।

मरीज की को-मोरबिडिटी (अन्य स्वास्थ्य स्थितियाँ) और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,

उन्हें स्थिर अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा उन्नत उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज, देहरादून भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *