Headlines

Surprise inspection :- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शर्मा ने कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण

देहरादून 08 फरवरी 2026।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश गुंज्याल द्वारा कोरोनेशन जिला चिकित्सालय तथा गांधी शताब्दी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।

कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनु जैन तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कैलाश गुंज्याल के उपस्थित में निरीक्षण किया गया।

आपताकालीन चिकित्सा कक्ष में निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 द्वारा संबंधित इंचार्ज को निर्देशित किया गया।

कि आपात चिकित्सा कक्ष में कम से कम 10 स्टिचिंग सेट की हर समय उपलब्धता रखें।

ड्रेसिंग से संबंधित सामग्री एवं उपकरण ऑटोक्लेव हों तथा सुव्यवस्थित हो।

चिकित्सालय में आई0पी0डी0 के निरीक्षण के दौरान डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा रोगियों की समस्या तथा दिये जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली।

सी0एम0ओ0 द्वारा उपस्थित चिकित्सा सिस्टर इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक वार्ड के बाहर मरीजों के खाने का मेन्यू चस्पा करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सालय में आई.पी.डी. को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।

ओ0टी0 कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान डॉ0 संजीव कटारिया द्वारा सी0एम0ओ0 को व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी।

कक्षों में साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी तथा शल्य चिकित्सा सेवाएं व्यवस्थित पायी गयी।

इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय स्थिति पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मेडली-पीआर पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था करने के लिए डॉ मनोज कुमार शर्मा ने एसीएमओ डॉ कैलाश गुंज्याल को निर्देशित किया गया।

पोस्टमार्टम हाउस परिसर में एक वॉशबेसिन और शेड सहित परिजनों हेतु एक वेटिंग एरिया की व्यवस्था हेतु प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

चिकित्सालय परिसर में एलीवेटेड कार पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें पार्किंग सुव्यवस्थित एवं क्रियाशील पायी गयी।

आपातकालीन कक्ष एवं ओपीडी में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध पाये गये।

 स्ट्रेचर की व्यवस्था ना होने के संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गयी कि संबंधित मरीज द्वारा स्ट्रेचर की मांग नहीं की गयी थी,

साथ ही मरीज को स्ट्रेचर की आवश्यकता नहीं पायी गयी थी। अन्यथा चिकित्सालय में स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की पूरी व्यवस्था है।

रेडियोलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान वेटिंग एरिया एवं कक्षों में साफ सफाई पायी गयी। रेडियोलॉजी सेवाएं क्रियाशील एवं सुव्यवस्थित पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश गुंज्याल,

डॉ यतेन्द्र सिंह, डॉ निखिल, डॉ प्रवीण पंवार, डॉ आलोक जैन, डॉ प्रियंका सहित जन संपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार उपस्थित रहे।

गांधी शताब्दी चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान पेजयल आर0ओ0 में तकनीकी खराबी पायी गयी, जिसे मौके पर ही तकनीशियन को बुला कर ठीक करवाया गया।

निरीक्षण में चिकित्सालय परिसर एवं वार्डों में साफ सफाई पायी गयी। चिकित्सालय परिसर में मॉडल टीकाकरण केन्द्र, एसएनसीयू तथा वार्डों का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्था सही पायी गयी।

बेसमेंट तथा सभी तलों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान बेसमेंट में पानी जमा पाया गया।

पूछने पर जानकारी दी गयी कि सीवर का पानी ओवरफ्लो होने के कारण पानी का जमाव हो रहा है।

इस संबंध में पूर्व में भी जल संस्थान को अवगत कराया गया था, जिसके उपरांत सफाई भी की गयी, किंतु जल रिसाव की समस्या बनी हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोरोनेशन हॉस्पिटल द्वारा ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत हेतु महानिदेशक स्वास्थ्य से बजट की मांग हेतु पूर्व में ही पत्र प्रेषित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के इंचार्ज डॉ0 अनिल आर्य, मैटर्न इंचार्ज तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Easy Digital Downloads Invoices Addon Easy Digital Downloads License Free Download Easy Digital Downloads MailChimp Easy Digital Downloads MailPoet Easy Digital Downloads Manual Purchases Easy Digital Downloads MaxMind Fraud Prevention Addon Easy Digital Downloads Message Easy Digital Downloads PayPal Adaptive Payments Easy Digital Downloads PayPal Payments Advanced Easy Digital Downloads PayPal Pro and PayPal Express