Headlines

Enrollment :- नॉमिनेशंस के दौरान सौरभ थपलियाल और वीरेंद्र पोखरियाल जब आमने-सामने हुए तो एक दूसरे को गले लगा लिया

देहरादून- बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने नामांकन करने से पहले बीजेपी महानगर कार्यालय में अपनी संबोधन में कहाकि मेरी आदत शुरू से ही ज्यादा बोलने की नहीं है जो मैं बोलता हूं उसको मैं पूरा करता हूं। इसलिए मैं ज्यादा बात नहीं करूंगा और अपने काम पर ध्यान दूंगा।

वही नॉमिनेशंस के दौरान सौरभ थपलियाल और वीरेंद्र पोखरियाल जब आमने-सामने हुए तो दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम देहरादून है और इसे सजाने और संवारने का दायित्व हमारी सरकार का है जिस हम बख़ूबी कर रहे हैं और यह काम युवा सौरभ थपलियाल केे कधों पर होगा।

ये भी पढ़ें:   Organizational Placement:- अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन)

नामांकन का आज आखिरी दिन है और नामांकन प्रक्रिया को लेकर देहरादून के नगर निगम में प्रत्याशियों की भीड़ देखने को मिल रही है।

बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल नामांकन करने को नगर निगम पहुंचे उनके साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली राजपुर विधायक खजान दास समेत भारी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि पार्टी ने उनको बहुत जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का काम करेंगे साथ उन्होंने कहा कि अब वार्डों की संख्या 100 हो चुकी है।

ऐसे में हमारी प्राथमिकता रहेगी की देहरादून के सभी वार्डो को साफ सुंदर और स्वच्छ बनाया जाए साथ ही वहां की जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं उसे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Organizational Placement:- अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन)

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *