Headlines

Development:- दिल्ली में केजरीवाल सरकार की शह पर पनपे टैंकर माफिया- सीएम धामी

दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान को भारी समर्थन देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि नजफगढ़ की जनता को विकास और सुशासन की ओर बढ़ते हुए भाजपा प्रत्याशी  नीलम पहलवान को भारी मतों से विजयी बना कर दिल्ली के समग्र विकास की दिशा सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे देश की ताकत और समृद्धि में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हर वर्ग, जाति और पंथ के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता लागू की गई है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारे नेतृत्व की दूरदृष्टि और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आम आदमी पार्टी ने तो भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा का झूठा प्रचार कर शराब घोटाला किया और 24 घंटे पानी देने का वादा कर करोड़ों का गबन किया।

ये भी पढ़ें:   Pleasure Tourism:- हरीश रावत ने सतपाल महाराज के बयान पर जताई आपत्ति, कहा माणा और बदरीनाथ को प्लेजर टूरिज्म से दूर रखना होगा

उन्होंने कहा कि दिल्ली में टैंकर माफिया केजरीवाल सरकार की शह पर पनप रहा है। यमुना की बदहाली पर केजरीवाल सरकार अपनी नाकामी का ठिकरा हरियाणा सरकार पर फोड़ रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केजरीवाल सरकार शराब की नीति बना रही थी। यह स्पष्ट है कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार की लिस्ट इतनी लंबी है कि उनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक तक जेल गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा, “कांग्रेस और आप दोनों ही भ्रम फैलाकर दिल्ली की शांति को समाप्त करने का प्रयास करते हैं। ये भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं और रोहिंग्या जैसे घुसपैठियों के हिमायती बनते हैं।

ये भी पढ़ें:   Faith:- लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही जनता के विश्वास की बुनियाद - निज़ामुद्दीन

कांग्रेस के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने कुंभ पर स्नान का मजाक बना कर सनातन धर्म का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लोगों को फैसला करना है कि वे दिल्ली के विकास और शांति के पक्ष में खड़े होंगे या फिर उन लोगों के साथ जो देश और समाज के खिलाफ हैं।

इस अवसर पर किशन पहलवान, दीपक हुड्डा,  विक्रम पहलवान, अशोक, ब्रह्म प्रकाश सोलंकी, तारा चंद जोशी, प्रीती कोटनाला, ऊषा रावत, मुनेश रावत, सतीश नेगी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *