Headlines

Challan:- पुलिस ने दस स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया

देहरादून – दून के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमों ने एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहां स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई,

इस दौरान सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

इस दौरान स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट में तथा 10 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *