Headlines

Dead ends:-सरकारी योजनाएं अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक पहुंचें- सीएम धामी

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 मार्च से 25 मार्च तक सभी ज़िला मुख्यालयों में और 24 मार्च से 30 मार्च तक,

ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों का संचालन प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को सभी सेवाएं त्वरित और पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

हमारी सरकार ने बीते तीन वर्षों में विकास और जनकल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इन शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाएं अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक पहुंचें और हर जरूरतमंद को उसका अधिकार मिले।

ये भी पढ़ें:   Diversion :- दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के गणेशपुर–देहरादून सेक्शन पर ढलान स्थिरीकरण कार्य हेतु यातायात डायवर्जन योजना होगी लागू

मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पधारें और अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि सभी पात्र नागरिक इसका लाभ उठा सकें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *