Headlines

Car Robbery:-कार लूट करने वाले दो मुख्य आरोपी सहित चार लूटेरों को पुलिस ने पकड़ा

देहरादून  – इमरान अहमद पुत्र बाबू निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद उ0प्र0 ने थाना रायपुर पर 23 मार्च को एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी कार स्विप्ट डिजायर न0 HR67E-1501 चलाता हूं।

22 मार्च को वह इस गाडी की UBER के माध्यम से हुई बुकिंग में 02 सवारियों को पानीपत हरियाणा से रायपुर देहरादून लेकर आया था,

जब वह दोनों सवारियों को लेकर रायपुर पहुंचा तो दोनों सवारियों द्वारा पिस्टल दिखाकर उससे उसकी कार लूट ली और मौके से फरार हो गए। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल लूट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना की गंभीरता पर थाना रायपुर तथा एसओजी की अलग अलग टीमों का गठन किया गया।  गठित टीमों ने घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों व अन्य स्थानों पर लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया,

ये भी पढ़ें:   Costly:-  बिना हेलमेट के टू व्हीलर चालक को पुलिस ने रोका तो बनाने लगे वीडियो जो पड़ा गया उनको महंगा

साथ ही पूर्व में लूट के घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त का सत्यापन कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा घटनास्थल के आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर की दी गयी सूचना के आधार पर घौडा फैक्ट्री बाला वाला के पास से चार अभियुक्तों दीपक मलिक उर्फ दीपू पुत्र  सत्यवान नि ग्राम बीदल, थाना गौहाना, तहसील सोनीपत, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र-24 वर्षीय।

रौनक गहलावत पुत्र स्व  विजय कुमार नि निजामपुर माजरा थाना सदर, सोनीपत हरियाणा, उम्र- 21 वर्षीय।विनय कुमार पुत्र  रमेश कुमार नि गरनावटी गांव, थाना कलानौर, रोहतक हरियाणा उम्र- 34 वर्षीय। धर्मवीर पुत्र रामफल नि ग्राम गामड़ी थाना गोहाना, सोनीपत हरियाणा उम्र- 32 वर्षीय।घटना में लूटी गयी कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Costly:-  बिना हेलमेट के टू व्हीलर चालक को पुलिस ने रोका तो बनाने लगे वीडियो जो पड़ा गया उनको महंगा

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस, एक देशी तमंचा मय 02 कारतूस व 02 खुकरी बरामद की गयी।

पूछताछ में अभियुक्त दीपक मलिक व रौनक द्वारा बताया कि देहरादून में पूर्व से रह रहे अभियुक्त धर्मवीर व विनय ने उन्हे देहरादून में एक बडी वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था और साथ में पिस्टल लाने को भी कहा था।

उनकी देहरादून में बुकिंग पर लायी गयी गाड़ी को लूटकर उससे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने तथा वापस भागने की योजना थी।अभियुक्त धर्मवीर तथा विनय द्वारा बताया गया कि देहरादून में ब्याज का काम बहुत अच्छा है तथा ब्याज पर 10-15% मुनाफा आसानी से मिल जाता है।

ये भी पढ़ें:   Costly:-  बिना हेलमेट के टू व्हीलर चालक को पुलिस ने रोका तो बनाने लगे वीडियो जो पड़ा गया उनको महंगा

उनके जानने वाले देवेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज व हरीश शर्मा उर्फ मोनू भारद्वाज द्वारा भी उक्त काम में काफी अच्छी कमायी करके अच्छी प्रोपर्टी जोड़ी गयी है, दोनो भाई पूर्व में रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में जेल गए थे,

जिनमे से एक वर्तमान में जमानत पर बाहर आया है, अभियुक्तों की योजना लूट में मिली धनराशि से देहरादून में उक्त दोनों व्यक्तियों के साथ मिलकर ब्याज का धंधा चलाने की थी, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके,

इसके लिए दोनो अभियुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों को हरियाणा से देहरादून बुलाया था, जिनके माध्यम से वह देहरादून में लूट की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।बरामदगी लूटी गयी कार HR67R1501 स्विफ्ट डिजायर।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Valno – Minimal Creative Multi page Portfolio WordPress Theme Vano – Organic Food & Agriculture Elementor Template Kit Vapemorra – Vape Store Elementor Template Kit Vapier – Vape Store WooCommerce WordPress Theme Vapohub – Vape & E-Liquid WooCommerce Theme Varaus – Hotel Booking WordPress Theme VariBulkEdit – WooCommerce Bulk Edit Variations Varn – IT & SEO Marketing Agency Portfolio Elementor WordPress Theme Varse – WooCommerce AJAX WordPress Theme Vasco – A Daring WordPress Travel Blog Theme