Headlines

Toll Plaza:- लच्छी वाला टोल प्लाजा को कहीं ओर शिफ्ट करने को लेकर हुआ प्रदर्शन

डोईवाला – लच्छी वाला टोल प्लाजा पर लगातार हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने प्रदर्शन किया।

टोल प्लाजा पर हुए प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की और कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को इस टोल प्लाजा को हटाने के लिए कार्य करना चाहिए।

परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल व राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संयोजक शिव प्रसाद सेमवाल सहित टैक्सी यूनियन जोली ग्रांट के अध्यक्ष महेंद्र भारती के साथ लोगों ने धरना दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लच्छी वाला टोल प्लाजा चलता फिरता 24 घंटे का अत्याचार है और स्थानीय लोगों से  टोल टैक्स की वसूली की जाती है। जबकि जो लोग ऋषिकेश श्रीनगर, टिहरी, पौड़ी, कोटद्वार थोड़ा सा इस हाईव पर चलते हैं उन से भी पूरा टोल टैक्स वसूला जाता है।

ये भी पढ़ें:   Declared:- देहरादून में ग्राम पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान और 14 को मतगणना

और जहां पर यह बनाया गया है  यह दुर्घटना वाला क्षेत्र है इसके बारे में मैंने पहले भी टिप्पणी की थी इस टोल टैक्स के बारे में इस जगह पर हाथियों का आवागमन भी होता है।

और अब यह टोल प्लाजा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है और अब  जन आंदोलन बन गया है लिए जनहित में इस टोल प्लाजा को यहां से हटाकर अन्यत्र स्थापित किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *