Headlines

Violation :- मॉडिफाईड साइलेंसर का प्रयोग करने पर आठ बुलेट मोटरसाइकिलों को पुलिस ने किया सीज

देहरादून  – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध  कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

एस एम पी के आदेश पर थाना प्रेमनगर पुलिसकर्मियों ने  व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 08 रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

उक्त सभी मोटरसाइकिलों में वाहन चालकों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग किया जा रहा था तथा वाहन चलाते समय पटाखों की आवाज निकालने की क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिक़ायत की जा रही थीं।

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *