Headlines

Alternative Route:- जिलाधिकारी के निर्देशों पर गियागाड़ में वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही की सुचारू

 उत्तरकाशी 10 अगस्त 2026।

पीएमजीएसवाई पुरोला डिवीजन के अंतर्गत सांकरी–ओसला मोटरमार्ग पर गियागाड़ का जलस्तर बढ़ने से पुलिया बह जाने के कारण प्रभावित आवागमन को जिलाधिकारी के निर्देशों पर वैकल्पिक व्यवस्था कर सुचारू कर दिया गया है।

गियागाड़ में जलस्तर बढ़ने के कारण अस्थायी पुलिया बह गई थी, जिससे ओसला सहित आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ।

स्थिति की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर सम्बन्धित विभाग की तत्परता से वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली गई है,

जिससे अब क्षेत्र में वैकल्पिक पैदल/आवागमन मार्ग तैयार कर रास्ता चालू कर दिया गया है इससे ग्रामीणों को नदी पार करने के हो रही परेशानी से राहत मिली है।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,

तथा ग्रामीणों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सावधानी बरतने और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *