Headlines

Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून 24 सितंबर 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया।

इस दौरान उन्होंने माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की विभिन्न चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन और चुनौतीपूर्ण हिमालयी परिस्थितियों में पर्वतारोहियों द्वारा प्रदर्शित साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

 धामी ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने पर्वतारोहण, साहसिक खेलों और युवा विकास के क्षेत्र में देशभर में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

संस्थान युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित कर रहा है।

माउंट एकांकागुआ पर फहराया सफलता का परचम-

मुख्यमंत्री ने बताया कि अर्जेंटीना स्थित दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6,961 मीटर) के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स,

पहलगाम के संयुक्त अभियान का नेतृत्व कर्नल हेम चंद्र सिंह ने किया।

छह सदस्यीय दल ने 22 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक शिखर पर पहुंचकर देश का गौरव बढ़ाया।

इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक से फ्लैग ऑफ किया था।

नुन-कुन अभियान में रचा नया इतिहास-

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के नुन-कुन अभियान-2026 का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित ने किया।

अभियान दल ने 15 अगस्त 2026 को माउंट कुन (7,077 मीटर) पर सफल आरोहण कर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया।

इसके बाद दल ने 26 अगस्त को माउंट डेल्टा-41 (5,908 मीटर) और 31 अगस्त को माउंट नुन (7,135 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की।

एक ही अभियान के दौरान नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन प्रमुख चोटियों पर सफल आरोहण कर दल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा-

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन के लिए बेहद अनुकूल हैं।

ऐसे सफल अभियान राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं को साहसिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित कुमार सिन्हा, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित,

जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह, कैप्टन जी. संतोष कुमार सहित संस्थान के अधिकारी और विभिन्न पर्वतारोहण अभियानों के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Celebration :- नंदा-सुनंदा महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *