Headlines

Death :- तीन धारा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से आरक्षी तनुज रावत की मौत

देहरादून – पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी तनुज सिंह रावत का तीन धारा क्षेत्र, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल में हुई दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।

दिवंगत तनुज सिंह रावत 40 वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त थे तथा वर्तमान में जनपद देहरादून के अश्वरोही दल सम्बद्ध चल रहे थे, जो 07 अप्रैल 25 से अवकाश पर थे तथा  08 अप्रैल 25 को तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत  तनुज सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

ये भी पढ़ें:   Approval:-कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

दिवंगत तनुज सिंह रावत मूल रूप से ग्राम पलेठी, पो0 पलेठी, थाना नन्द प्रयाग, जनपद चमोली के रहने वाले थे तथा वर्ष 2023 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *