Headlines

पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली –  पीड़ित ने कोतवाली नगर देहरादून में  15 दिसम्बर को  तहरीर दी  कि उनके ट्रस्ट में निवासरत नाबालिग उम्र-16 वर्ष के साथ थराली क्षेत्र में रहते हुए अभियुक्त ने यौन शोषण किया गया। जिस पर कोतवाली नगर देहरादून में निल में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटनास्थल थाना थराली जनपद चमोली का होने के कारण  अभियोग थाना थराली स्थानांतरित किया गया। जिसपर थाना थराली में मु0अ0सं0 02/2024 धारा 376 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण नाबालिग/महिला संबंधी एवं गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव ने मामले का  संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने जांच शुरू करते  21 जनवरी 24 को अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र  सुजान सिंह निवासी ग्राम लोल्टी थाना थराली को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Bounty Accused:-विक्रम शर्मा हत्याकाण्ड में फरार चल रहा 01 लाख रु० का ईनामी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *