Headlines

Review:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेला की तैयारियों की समीक्षा की

हरिद्वार,03/जुलाई/2025।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित नगर नियंत्रण कक्ष (सी.सी.आर.) में कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ मेला एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं।

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, मेडिकल सुविधाएं,

जलापूर्ति, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो।

उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, कैमरा निगरानी प्रणाली और लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाएं ऐसी हों कि श्रद्धालु उत्तराखंड से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें।

ये भी पढ़ें:   Release:-सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *