Skip to content
रुद्रप्रयाग 26 जुलाई 2025।
एस डी आर एफ पोस्ट सोनप्रयाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, सोनप्रयाग से थोड़ा आगे क्षेत्र में लगातार भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति बनी हुई है।
जिसके कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकेदारनाथ यात्रा को गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोका गया है।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही एस डी आर एफ सोनप्रयाग की टीम से उप निरीक्षक अशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर सतर्कता पूर्वक कार्य किया गया।
पीडब्ल्यूडी के मजदूरों ने वैकल्पिक मार्ग निर्माण का कार्य किया जा रहा है ताकि प्रभावित यात्रियों का आवागमन पुनः सुचारु किया जा सके।
इस दौरान एसडीआरएफ टीम ने मार्ग के ऊपर फंसे लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित पार कराया गया।
एसडीआरएफ टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी से निगरानी एवं सहायता कार्य में लगी हुई है।