Headlines

Inspection :- महापौर ने जलभराव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून 12 अगस्त 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने वर्षा ऋतु मानसून सीज़न के तहत आपदा / जलभराव संबंधित शिकायत,

एवं मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट हेतु नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा ।

जैसे की मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश की रेड अलर्ट चेतावनी जारी की गई ।

जिसके चलते महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं देहरादून शहर में मानसून में बारिश के कारण होने वाले,

जलभराव वाले जगह जैसे प्रिंस चौक आईएसबीटी रिस्पना रायपुर आई टी पार्क इत्यादि जगहों पर औचक निरीक्षण किया गया।

साथ ही नगर निगम द्वारा आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया जहाँ जलभराव की चार शिकायत प्राप्त हुई जिसके लिए तत्काल

जलभराव वाले स्थानों पर मोटर पम्प भिजवाए गए और आपदा प्रबंधन टीम को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित नालो नादियों की पुस्तों की टूटने पर तत्काल नगर निगम की जेसीबी ट्रॉली लगाने की और त्वरित कार्यवाही की निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों की अलर्ट रहने और तत्काल फील्ड में उपस्थित रहने को निर्देशित किया गया।

और फ़ोन ऑपरेटर को नागरिक आपातकालीन स्थिति अथवा किसी भी प्रकार की नगर संबंधित शिकायतें दर्ज कराये उसका निस्तारण तुरंत किया जाए ये निर्देश जारी भी किए गए।

📞 9286459167📞 9286477117,📞 1800-180-4571इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों को एक समर्पित टीम द्वारा, संबंधित अधिकारियों तक तत्काल रूप से प्रेषित किया जाएगा,

जिससे समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन हेतु नगर निगम देहरादून द्वारा 30 लोगों की आपदा टीम,

12 जल निकासी पंप, 2 जे०सी०बी० मशीन एवं 6 ट्रैक्टर ट्राली का प्रबंध भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Orange and Yellow Alerts:- मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *