Headlines

Victory:- कांग्रेस की सुखविंदर कौर बनीं अध्यक्ष, अभिषेक सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत

देहरादून, 14 अगस्त 2025।

देहरादून जिला पंचायत चुनाव 2025 में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं।

इस चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारा झटका दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की उम्मीदवार सुखविंदर कौर ने बीजेपी की मधु चौहान को 4 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

सुखविंदर कौर को 17 वोट मिले, जबकि मधु चौहान को 13 वोटों से संतोष करना पड़ा।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी। कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने 18 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के वीर सिंह चौहान को 6 वोटों के अंतर से पराजित किया। वीर सिंह को 12 वोट मिले।

देहरादून जिला पंचायत में कुल 30 सदस्य हैं, और बहुमत के लिए 16 वोटों की आवश्यकता थी।

कांग्रेस ने इस चुनाव में अपनी रणनीति और मजबूत पकड़ के दम पर दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया।

इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और देहरादून में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया।

इस जीत को कांग्रेस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी ने अन्य कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर कब्जा जमाया है।

देहरादून में कांग्रेस की इस जीत ने स्थानीय स्तर पर पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर दिया है।

ये भी पढ़ें:   Pleasure Tourism:- हरीश रावत ने सतपाल महाराज के बयान पर जताई आपत्ति, कहा माणा और बदरीनाथ को प्लेजर टूरिज्म से दूर रखना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *