Headlines

श्री हेमकुण्ट साहिब में पांच से छः फुट बर्फ होने की सूचना

चमोली – गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार आज घाघरिया तक  मार्ग का निरीक्षण कर के आये।गोविंद घाट से सात किलोमिटर दूरी पर बर्फ बिछी हुई है और 2 से 3 ft बर्फ है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि श्री हेमकुण्ट साहिब में भी पाँच छह फुट बर्फ होगी।
इस वर्ष अभी तक की यह सबसे अधिक बर्फ़बारी है जिससे बहुत राहत मिली है।
समय पर बर्फ बारी होना घटते ग्लेशियर के लिये अति आवश्यक होता है।उम्मीद करते हैं कि यदि इस वर्ष और बर्फ अभी पड़ जाती है तो यात्रा की तैयारी के लिए रास्ता खोलने के समय भारतीय सेना को खुला मौसम मिलेगा और यात्रा भी समय से शुरू की जा सकेगी। अभी यात्रा खोलने की तिथि सरकार एवं ट्रस्ट ने निश्चित नहीं की है।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *