Headlines

Announcement:- मदरसा बोर्ड समाप्त करने और अवैध मदरसों पर कार्रवाई की घोषणा 

देहरादून 29 अगस्त 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।

हमने जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया है।

हमने प्रदेश में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े छह हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया है।

इसके साथ ही करीब 250 अवैध मदरसों को सील करने के साथ ही 500 से अधिक अवैध संरचनाओं को भी हटाया है।

इसके अलावा ये हमारी ही सरकार है, जो प्रदेश में पहली बार सख्त भू- कानून लेकर आई है,

जिससे हमारे किसानों की जमीनों को अब लैंड माफिया नहीं हड़प पाएंगे,इसके साथ ही अब हम प्रदेश में मदरसा बोर्ड को भी खत्म करने जा रहे हैं।

इसके लागू होने के पश्चात 1 जुलाई 2026 के बाद हमारे प्रदेश में वे मदरसे बंद हो जाएंगे जिनमें हमारे सरकारी बोर्ड का सेलेब्स नहीं पढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Excitement :- खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *