Headlines

Inspection:-  मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

बागेश्वर 6 सितम्बर 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का स्थलीय जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्येक प्रभावित तक त्वरित राहत और पारदर्शी पुनर्वास सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

 इससे पूर्व सीएम धामी ने धराली (उत्तरकाशी), पौड़ी, चमोली, चंपावत सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी सबसे पहले पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों का नेतृत्व किया।

 राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है,पुनर्वास और पुनर्निर्माण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *