Headlines

Governor-Designate:- उत्तराखंड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सोमवार को लेंगे पद की शपथ

देहरादून, 18 अक्टूबर 2026।

उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम उत्तराखंड पहुंचे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया। मनोनीत राज्यपाल के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ. बिसेन का स्वागत किया।

इसके बाद लोक भवन पहुंचने पर मनोनीत राज्यपाल का अधिकारियों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल,

सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां की गई हैं।

राज्यपाल पद की शपथ लेने के साथ ही डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:   Priceless Achievement :- देवभूमि के लोगों का स्नेह, विश्वास और अपनत्व मेरे कार्यकाल की अनमोल उपलब्धि - राज्यपाल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *