Headlines

Nature’s fury :- देहरादून में प्रकृति का कहर 13 व्यक्तियों की मौत16 लापता और 03 व्यक्ति घायल

देहरादून 17 सितम्बर 2025।

 रात को अतिवृष्टि के कारण देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में जनहानि, पशु हानि, सरकारी एवं निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जिला प्रशासन ने बताया कि भारी नुकसान हुआ है जिसमें सड़क, संपर्क मार्ग, पुल, पुलिया क्षतिग्रस्त होने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

वहीं एसडीएम हरि गिरि ने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक आपदा के कारण देहरादून में 13 व्यक्तियों की मृत्यु, 03 व्यक्ति घायल और 16 व्यक्ति लापता हुए है।

वहीं सरकारी एवं निजी परिसंपत्तियों का भी भारी नुकसान हुआ है। देहरादून जनपद के सभी विकासखंडों में 13 पुल, 10 पुलिया, 02 मकान, 31 दीवार, 02 अमृत सरोवर, 12 खेत, 12 नहर,

21 सड़के, 7 पेयजल योजना, 08 हॉज, 24 पुस्ता आदि परिसंपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र सहस्रधारा, मझाड़ा में तीन लोग मलबे में दबे होने और एक व्यक्ति लापता होना बताया गया। यहां पर कुछ आवासीय भवन,

आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक केंद्र, 13 दुकान, 08 होटल, 03 रेस्टोरेंट सहित सहस्रधारा-कार्लीगाड मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण 09 से अधिक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है।

रा.पूर्व.मा.वि. चामासारी में बनाए गए राहत शिविर में कुछ प्रभावित लोगों को ठहराया गया है।

शिविर में प्रभावित लोगों से मिलते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवार यदि सुरक्षित स्थानों पर किराए में शिफ्ट होना चाहते है।

तो उनको प्रति परिवार तीन माह तक 4-4 हजार किराया भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Cabinet:-  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सचिव शैलेश बगौली ने दी 17 महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Soliloquy Defaults Addon Soliloquy Dynamic Addon Soliloquy Instagram Addon Soliloquy Lightbox Addon Soliloquy PDF Slider Addon Soliloquy Pinterest Addon Soliloquy Responsive WordPress Slider Plugin Soliloquy Schedule Addon Soliloquy Slider Themes Addon Soliloquy Thumbnails Addon