Headlines

Floral tribute:- मुख्यमंत्री धामी ने उताराखंड आन्दोलन में शहीद हुए आन्दोलनकरियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की

देहरादून 2 अक्टूबर 2025।

उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारी पर पुलिस की गोलियों से शहीद हुए।

आंदोलनकारी की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर बने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकरियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकरियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है।

तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:   Trouble with the Mandate:- कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया से नहीं, जनादेश से परेशानी: सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *