Headlines

Arrested:-पटेलनगर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

 देहरादून 24 अक्टूबर 2025। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान अमरीश पुत्र मिश्रीलाल (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम धौरहरा, अमेठी, जिला खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल पता मेहूंवाला माफी (झोपड़ी), थाना पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2025 को पीड़िता के पति ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायती पत्र देकर अमरीश पर अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

इस शिकायत के आधार पर थाना पटेलनगर में मुकदमा संख्या 492/2025, धारा 64(2)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए।

22 अक्टूबर 2025 को आरोपी अमरीश को चंद्रबनी चौक से आगे आर्मी ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई देहरादून पुलिस की अपराध के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

ये भी पढ़ें:   Murder Case🔍:- CBI ने अज्ञात VIP के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया, जांच टीम पहुंची उत्तराखंड VIP एंगल की गहन जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *