देहरादूनEvents :- रजत जयंती पर पूरे प्रदेश की महिलाओं पर केंद्रित एक विशेष आयोजन की तैयारी -आर्या Panchur Varta27 October 202527 October 202501 mins देहरादून 27 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड के स्थापना के बाद यहां की महिलाओं ने क्या उपलब्धियां हासिल की, उनके सामने अभी भी क्या चुनौतियां हैं! और भविष्य का विकसित भारत बनाने में उनकी क्या भूमिका होगी, इस पर मंथन के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि, यह आयोजन 8 नवंबर को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दो हिस्से होंगे जिसमें पहले हिस्से में टॉक शो, ग्रुप डिस्कशन और महिलाओं के लिए भविष्य के विजन पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में झौड़ा, सांस्कृतिक नृत्य, गायन जैसे कार्यक्रम होंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आयोजन में शामिल होने वाली हजारों महिलाएं अपने-अपने पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर आएंगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाली महिलाओं से विचार विमर्श कर एक विजन डॉक्युमेंट तैयार करने की योजना है। कार्यक्रम में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बैठक में महिला सशक्तिकरण विभाग के निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह अनुसचिव प्रभा आर्या, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा आदि उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Senior Citizens Day:- मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग Post navigation Previous: Inauguration :- मुख्यमंत्री धामी ने किया सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभNext: Employment :- रुद्रप्रयाग में युवाओं के लिए शुरू हुआ एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Announcement:- वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को 51,000 ₹ की धनराशि देने की घोषणा Panchur Varta1 October 20261 October 2026 0
Senior Citizens Day:- मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग Panchur Varta1 October 2026 0
Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0