Headlines

Final :- देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार एल्मास के बीच होगा खिताबी मैच

देहरादून 01 अक्टूबर 2026।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है।

टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले आज गुरुवार देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा,

जहां देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार एल्मास की टीमें खिताबी ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी।

लीग चरण का मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प रहा, जहां दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 अंक हासिल किए।

हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के दम पर देहरादून वॉरियर्स ने तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया,

जबकि हरिद्वार एल्मास दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची। दोनों टीमों ने बुधवार को अपने-अपने महत्वपूर्ण मैच जीतकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया।

इस ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को केवल हाई-वोल्टेज क्रिकेट ही नहीं, बल्कि संगीत और मनोरंजन का भी जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।

मुकाबले के दिन मशहूर गायक मासूम शर्मा और लोकप्रिय परफॉर्मर प्रांजल दहिया अपनी शानदार प्रस्तुतियों से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और माहौल को खुशनुमा बनाएंगे।

प्रशंसकों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त रखा है।

इससे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमी और संगीत के शौकीन बिना किसी बाधा के स्टेडियम पहुंचकर इस ऐतिहासिक खिताबी भिड़ंत और समापन समारोह का आनंद ले सकेंगे।

यह फाइनल मुकाबला UPL के तीसरे संस्करण का भव्य समापन करेगा, जिसकी शुरुआत 21 सितंबर को महिला वर्ग के मैचों से हुई थी।

और इसके बाद 22 सितंबर से पुरुष प्रतियोगिता का आगाज हुआ था।

इस बार पुरुष वर्ग में कुल सात टीमों—देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार एल्मास, नैनीताल टाइगर्स,

पिथौरागढ़ हरिकेन्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, टिहरी टाइटंस और यूएसएन इंडियंस ने भाग लिया था।

टूर्नामेंट का आगाज एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुआ था, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया था।

और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की डांस परफॉर्मेंस ने चार चांद लगाए थे।

अब 1 अक्टूबर को होने वाला यह महामुकाबला राज्य के युवा और स्थापित खिलाड़ियों के इस यादगार सफर का शानदार अंत करेगा।

ये भी पढ़ें:   UPL- देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रनों से हराया, कुणाल चंदेला और देवेंद्र बोरा चमके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *