देहरादूनDistribute Blankets:- डीएलएसए की सचिव सीमा डुँगराकोटी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल Panchur Varta8 January 20268 January 202601 min देहरादून 08 जनवरी 2026। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अध्यक्ष/जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के दिशा निर्देशन पर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा आईएसबीटी कारगी चौक पर जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य खुले में रह रहे एवं दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना था । कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे, इसी उद्देश्य से इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान डीएलएसए स्टाफ ने वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने डीएलएसए की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय एवं संवेदनशील प्रयास बताया। ये भी पढ़ें: Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Meeting :- सीएम धामी से अंकिता भंडारी के पिता व माता ने मुलाक़ात कीNext: Green Signal:- मंत्री बहुगुणा ने प्रशिक्षण हेतु टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराए गए व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Resentment :- रात में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी Panchur Varta28 September 2026 0
Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0