देहरादूनDistribute Blankets:- डीएलएसए की सचिव सीमा डुँगराकोटी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल Panchur Varta8 January 20268 January 202601 min देहरादून 08 जनवरी 2026। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अध्यक्ष/जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के दिशा निर्देशन पर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा आईएसबीटी कारगी चौक पर जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य खुले में रह रहे एवं दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना था । कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे, इसी उद्देश्य से इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान डीएलएसए स्टाफ ने वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने डीएलएसए की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय एवं संवेदनशील प्रयास बताया। ये भी पढ़ें: Gratitude:-सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार Post navigation Previous: Meeting :- सीएम धामी से अंकिता भंडारी के पिता व माता ने मुलाक़ात कीNext: Green Signal:- मंत्री बहुगुणा ने प्रशिक्षण हेतु टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराए गए व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Workshop:-केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला Panchur Varta12 August 202612 August 2026 0
Gratitude:-सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार Panchur Varta12 August 202612 August 2026 0
Pothole Free:-15 अक्टूबर तक होनी चाहिए प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त – सीएम धामी Panchur Varta10 August 202610 August 2026 0
Release:-सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया Panchur Varta9 August 20269 August 2026 0