देर रात जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल एवं जिला आपदा प्रबंधन द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि,
बेतालघाट क्षेत्रान्तर्गत भुजांग के पास एक डंपर वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है।
उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से इंस्पेक्टर राम सिंह बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर डंपर (वाहन संख्या UK 12 CA 0585) में फंसे व्यक्ति को घायल अवस्था मे बाहर निकाला गया,
तथा स्ट्रेचर एवं रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत कर मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायल व्यक्ति जगत बोहरा पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोन गांव (बस गांव), बेतालघाट, जिला नैनीताल।