Headlines

Death:- स्वाला सड़क हादसे में दर्दनाक घटना, गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

पंचूर वार्ता|स्वाला सड़क हादसे

चंपावत, 29 नवम्बर 2026।

जनपद चंपावत में टनकपुर रोड पर स्वाला के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

यहां महिंद्रा XUV300 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और पेड़ पर अटक गया।

हादसे के दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए,

जबकि एक व्यक्ति वाहन से छिटककर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 29 नवंबर 2026 को वाहन संख्या UP32MC7924 स्वाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 से 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन पेड़ पर अटक गया।

हादसे के बाद चार लोग किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए, लेकिन एक व्यक्ति गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट चंपावत से उप निरीक्षक प्रेम उपरारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने खाई में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवानों ने गहरी खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान अजीत कुशवाहा पुत्र आनंद कुशवाहा, निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह खाई में मृत अवस्था में मिला।

रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Injured:- पौड़ी के रिखणीखाल में गहरी खाई में गिरी इको कार, 8 लोगों की मौत, 4 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *