Headlines

Agitation:- गांधी पार्क में जुटीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती , प्रदेश अध्यक्ष खत्री बोलीं – रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा आंदोलन

 पंचूरवार्ता|आंदोलन

देहरादून, 28 नवम्बर 2026।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ने अपनी मांगों और आगे की रणनीति को लेकर शनिवार को देहरादून के गांधी पार्क में बड़ी बैठक की।

प्रदेशभर से पहुंची आंगनवाड़ी बहनें गांधी पार्क में एकत्र हुईं, जहां प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने उनसे बातचीत की।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को संबोधित  करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि यही रणनीति हम लोगों की रहेगी, इसके लिए ही सारे लोग गांधी पार्क में इकट्ठा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन एकजुट है और सभी बहनें एक साथ मिलकर अपनी बात को आगे रखेंगी।

इस दौरान उन्होंने राजस्थान से आए मेहमान का परिचय भी कराया।

उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच हमारे बड़े भाई छोटी लाल बुनकर राजस्थान से यहां उपस्थित हुए हैं।

ये हमारे आंगनवाड़ी संघ के,ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एम्प्लाइज फेडरेशन के संस्थापक और संरक्षक हैं और आज ये हमें समर्थन देने यहां उत्तराखंड की बहनों के बीच आए हैं।

गांधी पार्क में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

सभी ने संगठन की आगे की रणनीति पर सहमति जताई और एकजुट रहने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:   Constitution Defense March:- कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है - कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *