रोज़गारIndefinite Strike:- मानदेय नहीं, वेतन चाहिए: मांगों को लेकर गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता Panchur Varta28 November 202628 November 202601 mins पंचूरवार्ता|मानदेय नहीं, वेतन चाहिए देहरादून 28 नवम्बर 2026। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले उत्तराखंड में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले प्रदेशभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांधी पार्क में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने 3 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। आंदोलनरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग है कि उन्हें मानदेय के बजाय नियमित वेतनभोगी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। धरना स्थल पर लगाए गए बैनर में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट नारा दिया है— ‘मानदेय का नाम हटाओ, वेतनभोगी हमें बनाओ।’ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के संचालन, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री के नेतृत्व में आंदोलन कर रही कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय लेने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गांधी पार्क में जारी इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कर रही हैं। अब देखना होगा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही इन कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर सरकार क्या कदम उठाती है। ये भी पढ़ें: Agitation:- गांधी पार्क में जुटीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती , प्रदेश अध्यक्ष खत्री बोलीं - रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा आंदोलन Post navigation Previous: Mock Drill :-सिविल डिफेंस द्वारा 28 नवंबर की रात्रि ‘नाइट एयर रेड’ एवं ‘ब्लैकआउट’ मॉक ड्रिल आयोजितNext: Agitation:- गांधी पार्क में जुटीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती , प्रदेश अध्यक्ष खत्री बोलीं – रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा आंदोलन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Pride OF The State:- सानिया और पार्थ ने वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव – सीएम धामी Panchur Varta16 November 202616 November 2026 0
Regret:-जब युवाओं को रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो रोजगार अधिकारी बने रहने का क्या औचित्य- उत्तम कुमार Panchur Varta11 November 202611 November 2026 0
Pottery:- मिट्टी के दीयों और मूर्तियों से संवरेगी ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, माटीकला को बढ़ावा देने की पहल तेज Panchur Varta3 November 20263 November 2026 0
Possibilities:- पर्यटन, ऊर्जा, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में अपार संभावनाएं- सीएम Panchur Varta17 October 202617 October 2026 0