Headlines

Street Crime:-नशेड़ी युवक ने वृद्ध महिला से की चेन स्नेचिंग पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून 05 फरवरी 2026।

पीड़िता मालमती राणा पत्नी स्व चंद्र सिंह राणा निवासी लेन नंबर 1, अनिकेत विहार, दून यूनिवर्सिटी रोड देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर तहरीर दी कि,

किसी अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति ने दून यूनिवर्सिटी रोड पर शिवम डेरी के पास से उसके गले से चैन छीन कर भाग गए।

तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 42/26 धारा 304(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 थाना नेहरू कॉलोनी कोतवाल ने एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही स्नेचिंग की घटनाओं में पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों के संबंध में जानकारी करते उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों से  04/02/26 को पुलिस टीम द्वारा मोथरोवाला पुल से दौराने चैकिंग घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए।

उसके कब्जे से घटना में छीनी गयी चैन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK07U 1389 बरामद किया गया।

अभियुक्त शादाब अली पुत्र राशिद अली निवासी नियामवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष से पूछताछ में उसने बताया गया कि वह नशे का आदी है।

तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना में छिनी गई चैन को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। घटना में शामिल अभियुक्त के साथी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Encounter:- देर रात ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *