Headlines

Honored :- एनवीआरएफ के 29वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते मंत्री जोशी

देहरादून 08 फरवरी2026।

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज के योगदान को सराहते हुए कहा कि यह समाज सदैव सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है।

उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा समाज के उत्थान, सामाजिक समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

ऐसे संगठन समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सम्मान के माध्यम से वाल्मीकि समाज सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

साथ ही, सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी,

तथा समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी भगवत प्रसाद मकवाना, राजपुर रोड के विधायक खजानदास, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,

डॉ बबीता सहोत्रा, मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Manorama Agricultural Guard:- किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *