Headlines

Costly:-  बिना हेलमेट के टू व्हीलर चालक को पुलिस ने रोका तो बनाने लगे वीडियो जो पड़ा गया उनको महंगा

 देहरादून 01 मार्च 2026।

थाना बसंत विहार पुलिस टीम का थाना क्षेत्रान्तर्गत बल्लीवाला चौक पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी।

पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 02 युवकों को बिना वैध दस्तावेजों तथा हेलमेट के वाहन चलाने पर रोका गया,

जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही थी, इस दौरान उक्त युवकों द्वारा अनावश्यक रूप से वीडियो बनाकर,

भ्रामक एवं झूठे तथ्यों की टिप्पणी की जाने लगी, जिससे चेकिंग कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ,

तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया।

इन दोनों लड़कों फिरोज ख़ान पुत्र मुश्ताक़ अहमद निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार, जनपद पौड़ी।

अशरफ़ अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी ग्राम माई थाना चंदौसी , मुरादाबाद।

को ऐसा करने से मना किया गया, किंतु वे विधिक आदेशों की अवहेलना करते रहे,

जिस पर पुलिस टीम ने इन युवकों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया,

तथा उनके टू व्हीलर को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

पुलिस का आमजन से निवेदन है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा चेकिंग अथवा अन्य विधिक कार्यवाही के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Timetable Responsive Schedule For WordPress Timex – Creative Template For Coming Soon Page Tinja – Gaming & eSports Elementor WordPress Theme Tipsy – Liquor Store & Wine Shop WordPress Theme Titan | Photography WordPress Tiva Events Calendar For WordPress Tiva Testimonials Slider For WordPress Tiva Timetable For WordPress Tmexco – Digital Marketplace WooCommerce Theme TMfeed – WordPress Embeddable Post Widgets For Elementor