Headlines

Quarrel :- खराब फलों को लेकर बूढ़ी महिला से हाथापाई पर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा पुलिस तैनात

 देहरादून 05 मार्च 2026।

बुधवार की शाम चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना मिली कि गांधी ग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज व झगड़ा हो गया है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बक मौके पर पहुंचा। मौके पर दोनो पक्षों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदाय के काफी लोग इकट्ठा हो गये थे,

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत किया गया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए,

प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु०अ०सं०- 91/26 धारा- 115(2)/351(3)/352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है,

जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फल की ठेली से कुछ युवकों ने फल खरीदें उनमें से कुछ थोड़े खराब निकल गए थे।

जब वापस करने वह आया तो वापस करने के साथ-साथ फल विक्रेता बूढ़ी महिला के साथ गाली गलौज करने लगा।

उस युवक के साथ आए कुछ अन्य युवकों ने फल विक्रेता महिला से हाथापाई भी की इसके बाद लोग वहां एकत्रित हो गए।

और  युवक वहां से भाग गया यही घटना आपसी रंजिश में बदल गई।

ये भी पढ़ें:   Arrogance:-पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *