Headlines

Prudence:-पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से बच सकी व्यक्ति की जान

 देहरादून 07 मार्च 2026।

पुलिस को एक व्यक्ति ने चौकी बाईपास पर आकर सूचना दी कि उनके जीजा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली है,

जो कमरे की खिड़की से फंदे पर लटके हुए दिख रहे हैं। इस सूचना पर चौकी बाईपास से चीता कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुँचे।

मौके पर सचिवालय कॉलोनी के सामने कृष्णा विहार पर एक घर के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे।

तथा घर की खिड़की से एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस कर्मियों ने बिना समय गवाएं,

 लोहे के दरवाजे को अपने हाथों व लोहे की रॉड से तोड़ते हुए उस व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा गया।

तथा सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल मौके पर ही सीपीआर दिया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की सांसें लौट आयी।

पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाये व एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना उस व्यक्ति को अपनी सरकारी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल कनिष्क ले जाया गया,

जहां पर समय रहते डॉक्टरों द्वारा उस व्यक्ति को दिये गए उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी।

पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ मौके पर की गई त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को एक नया जीवन मिल सका,

जिस पर मौके पर मौजूद उस व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की सूझबूझ व त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Traveler - Travel Booking WordPress Theme [Demo Import Working] Travel – Tour Booking WordPress Theme Travel Trek - Tour and Travel Agency Elementor Template Kit Travel WordPress Theme – GoExplore! Travelador – Blog Tourism & WooCommerce Shop Theme Travele – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit Travelera – WordPress Blog Theme Travelin - Travel Tour Booking Elementor Template Kit Travelio – Travel & Tourism Elementor Template Kit TravelKit – Journal & Blog Template Kit for Elementor