अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पी.सी. पीएनडीटी प्रकोष्ट द्वारा विभाग की महिला कर्मचारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा इकाईयों के अधीन कार्यरत ऐसी ए.एन.एम., हेल्थ विजिटर एवं सी.एच.ओ. को सम्मानित किया गया,
जिनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लिंगानुपात में सुधार हुआ है। इसके साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने विभाग में कार्यरत समस्त महिला कार्मिकों को महिला दिवस की शुभाकानाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही हमारा समाज सशक्त होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और ज्ञान ही महिला सशक्तीकरण का मुख्य आधार हैं।
उन्होंने वर्तमान दौर में लिंगभेद जैसी समस्या को रेखांकित करते हुए कहा कि इस महिला विरोधी सोच को हमें समाप्त करना होगा।
जनपद में लिंगानुपात में सुधार के लिए प्रयास करने वाली कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, पीसीपीएनडीटी डॉ0 निधि रावत ने कहा कि जनपद में समस्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्तर पर लिंगानुपात के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
तथा ऐसे केन्द्रों की महिला कर्मचारियों का सम्मानित किया गया, जिनके केन्द्र के अंतर्गत लिंगानुपात में सुधार आया है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ0 बिमलेश जोशी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान,
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, एनबीवीडीसीपी कंसल्टेंट डॉ0 मनीषा बिष्ट, पीसीपीनडीटी समन्वयक ममता बहुगुणा,
आरबीएसके मैनेजर गीता शर्मा, कल्पना सहित कार्यालय की समस्त महिला कर्मचारी एवं ब्लॉक स्तर की महिला कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।