अपराधFiring :- स्कॉर्पियो को पास न देने पर की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली हुई मौत Panchur Varta30 March 202601 mins देहरादून 30 मार्च 2026। सुबह कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार, व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई , जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियों द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। मॉर्निंग वॉक के दौरान दुर्घटनावश लगी गोली से घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Cash 💰 Flowed:- भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास चोरों का आतंक, सियासी बैठक के बीच कार का शीशा तोड़कर नकदी उड़ाई Post navigation Previous: Operation Crackdown:-फर्जी भारतीय दस्तावेजों पर अवैध रूप से दून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तारNext: Angel 😇 रुक्मणी उत्कर्ष फाउंडेशन ने लिया अनाथ मासूम रचिता की शिक्षा का संकल्प Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Prostitution🚨:- देहरादून में किराये के कमरे में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना समेत 6 गिरफ्तार Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Cash 💰 Flowed:- भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास चोरों का आतंक, सियासी बैठक के बीच कार का शीशा तोड़कर नकदी उड़ाई Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद Panchur Varta30 September 202630 September 2026 0
Contract Killing:- पूर्व प्रेमिका ने अभियुक्तों को दी बैंककर्मी को मारने की सुपारी Panchur Varta29 September 2026 0