Headlines

Urgently:-गणेशपुर में सडक मरम्मत के कारण दून एक्सप्रेस – वे को यातायात हेतु पूर्णतः बन्द किया

देहरादून 12 अप्रैल 2026।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम के मध्य नज़र गणेशपुर में सडक मार्ग की, मरम्मत होने के कारण 12 अप्रैल को अभी से देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस – वे को यातायात हेतु पूर्णतः बन्द कर दिया गया है।

आमजन से अनुरोध है कि यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डाइवर्ट रुटो का प्रयोग कर असुविधा से बचें।

डाइवर्ट रुट इस प्रकार से है सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु प्लान।

– देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन हेतु रूट-

A. शिमलाबाईपास तिराहा- नयागॉव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।

B. रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं।

– देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों हेतु रूट- शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।

– दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों हेतु रूट- छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक- प्रेमगनर- ठाकुरपुर हाईवे -प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक – से अपने गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।

– समस्त भारी वाहन भी उक्त डायवर्ट रूटों का प्रयोग करें देहरादून पुलिस।

ये भी पढ़ें:   Inspection :- डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *