Headlines

Trapped :-  कार और ट्रक की टक्कर, ट्रक के अंदर फंसा युवक

देहरादून 18 अप्रैल 2026।

प्रातः लगभग 08:07 बजे कंट्रोल रूम देहरादून (CCR) के माध्यम से एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि मोहबेवाला,

आईएसबीटी क्षेत्र में एक कार एवं ट्रक आपस में टकरा जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति ट्रक में फंसा हुआ है।

उक्त सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कार में सवार व्यक्तियों को जिला पुलिस द्वारा पूर्व में ही अस्पताल भिजवा दिया गया था।

 एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे व्यक्ति (जुनैद, निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया,

तथा उसे उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- कोल्हूखेत के पास गहरी खाई में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *