Headlines

Injured:- नैनीताल में खाई में गिरी स्कॉर्पियो एक की मौत, चार घायल

नैनीताल 04 अक्टूबर 2026।

भूमियाधार जनपद नैनीताल के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर एस डी आर एफ  पोस्ट नैनीताल से SI मनीष भाकुनी रेस्क्यू टीम के  साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंची एस डी आर एफ टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जांच में सामने आया कि महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या HR36AP-2156 करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे ।

एस डी आर एफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार चार लोगों को सामान्य घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

एस डी आर एफ टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

घायलों में अभय, पुत्र अरविंद, थाना मधुबन, करनाल, उम्र 22 वर्ष,राहुल, पुत्र धर्मवीर, निवासी करनाल,

सोनू, निवासी  करनाल,विक्रम, पुत्र विजेंद्र, निवासी पानीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष चारों घायलों को सामान्य चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें:   Injured:- सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, तीन घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *