उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के तहत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में आज सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं,
बल्कि ये व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।
खेल हमें मिल-जुलकर आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने की सीख देते हैं।
उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस खेल प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि,
पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए इस तरह के आयोजन सराहनीय पहल हैं।
इससे पत्रकारों को अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच खेल और स्वास्थ्य के लिए समय निकालने का अवसर मिलता है।
उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, खेल संयोजक सोबन गुसाईं,
पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र डंगवाल (पार्थ), दर्शन सिंह रावत, वीरेंद्र नेगी,
वीके डोभाल, योगेश शैली, सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से पत्रकारों के बीच खेल भावना,
आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।