Headlines

Demands:- अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े नर्सिंग कर्मचारी

 देहरादून 11 मई 2026।

नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के बैनर तले अपने अनिश्चितकालीन धरने के 158वें दिन,

एवं लगातार 23 दिनों से जारी आमरण अनशन के बावजूद सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से आक्रोशित,

नर्सिंग अभ्यर्थियों ने आज अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।

लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि लगातार धरना,

आमरण अनशन एवं कई साथियों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद सरकार उनकी न्यायसंगत मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

 नियमावली को स्थायी रूप से वर्षवार (Year-wise) लागू किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं नियमितता बनी रहे।

 भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक  (IPHS) के मानकों के आधार पर पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ की जाए।

वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नर्सिंग एकता मंच के आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए उनके के साथ परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी हुई हैं।

 

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- नगर निगम द्वारा निर्मित सुशीला बलूनी स्मृति द्वार का मेयर ने लोकार्पण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *