Headlines

Ready :- सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक पर्याप्त शटल संचालन, पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद

 रुद्रप्रयाग  19 मई 2026।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 में सोमवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है,

जिससे यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा संयुक्त रूप से यात्रा व्यवस्थाओं का रियल टाइम निरीक्षण एवं सुगम संचालन किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

प्रातः काल से ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग एवं पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में सोनप्रयाग पहुंच रहे,

श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से कतारबद्ध कराया गया है तथा उन्हें शटल सेवा प्वाइंट तक पहुंचाया जा रहा है।

वहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड भेजा जा रहा है, जहां से वे बाबा केदार के दर्शन हेतु पैदल यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा कतार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए,

बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक यात्रियों की आवाजाही हेतु पर्याप्त संख्या में शटल वाहन संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर शटल सेवा को लेकर कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं,

जिनको वास्तविक परिस्थितियों से भिन्न रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या तथा रात्रि में संचालित एक मालवाहक ट्रक के मार्ग पर खराब होने के कारण,

गौरीकुण्ड से वापस सोनप्रयाग आने वाली कुछ शटल सेवाएं अल्प समय के लिए विलंब से पहुंचीं,

जिस कारण सड़क मार्ग पर पैदल आवागमन बड़ने से कुछ स्थानों पर अस्थायी भीड़ की स्थिति बनी।

इस दौरान कुछ यात्रियों द्वारा बिना कतारबद्ध हुए वाहनों में चढ़ने का प्रयास किया गया,

जिसे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा तत्काल नियंत्रित करते हुए स्थिति को पूर्णतः सामान्य कर दिया गया।

वर्तमान में सोनप्रयाग से गौरीकुंड हेतु संचालित शटल सेवा व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारु है‌।

तथा सभी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कतारबद्ध तरीके से शटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें,

कतार व्यवस्था बनाए रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। सभी की सहभागिता से ही श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:   Foundation Stone Laying:- सीएम धामी ने 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *