Headlines

B C Khanduri:- उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे बी सी खंडूड़ी का हुआ निधन

देहरादून 19 मई 2026।

गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी अब नहीं रहे।

सेना की बैठक वर्दी से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का उनका सफर उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में एक मिसाल माना जाता है।

इस क्षती के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी शोक व्यक्ति किया है ।

उन्होंने कहा कि इस खबर ने पूरे उत्तराखंड ही नहीं राज्य की सीमाओं के बाहर भी जो लोग उनके काम को जानते थे उन सभी के लिए दुखद खबर है ।

राजनीति में रहते हुए विभिन्न पदों की उन्होंने शोभा बढ़ाई और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी भूमिका बेहद प्रशंसा योग्य रही ।

गोदियाल ने वो दिन याद किए जब बीसी खंडूरी सड़क परिवहन मंत्री थे और गोदियाल ने उन्हें NH का प्रस्ताव दिया ओर बीसी खंडूरी ने राजनीति से उठकर सकारात्मक काम किया ।

उन्होंने कहा कि परमेश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दे ओर परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे।

ये भी पढ़ें:   Additional Relief :- सीएम धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *