जनपद देहरादून के थाना चकराता क्षेत्रांतर्गत मीनस के पास पाटम नामक स्थान पर वाहन दुर्घटना की सूचना पर एस डी आर एफ टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
19 मई को मीनस के पास पाटम क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई से नदी में जा गिरा था।
उक्त घटना की सूचना पर एस डी आर एफ की 03 टीमों (पोस्ट त्यूणी, चकराता व डाकपत्थर) द्वारा तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
सर्चिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन संख्या HP 85 AA 0548 नदी से बरामद कर लिया गया,
किन्तु वाहन चालक/लापता व्यक्ति का प्रारंभिक चरण में कोई पता नहीं चल पाया।
इसके उपरांत एस डी आर एफ की टीमों द्वारा नदी में गहन सर्चिंग एवं डीप डाइविंग अभियान चलाया गया।
आज 22 मई को अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम द्वारा डीप डाइविंग कर लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान खुशी राम पुत्र लायक राम, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ग्राम कांडों, सिलाई, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
एस डी आर एफ टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।