Headlines

Inspection :- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी 23 मई 2026।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम,

एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त,भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार झाला हैलीपैड से हर्षिल के लिए हुए रवाना।

हर्षिल पहुंच कर पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया और बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया।

तथा SIR की मैपिंग आदि के बारे में जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ मिंटू देवी के अच्छे कार्यों,

एवं एस आई आर की विस्तृत जानकारी के लिए सराहना की उसके बाद वे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए।

गंगोत्री धाम पहुँचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त विशेष पूजा अर्चना करेंगे उसके बाद  एस आई आर को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें:   Inauguration:- चमोली में मुख्यमंत्री ने किया करोड़ ₹ की योजनाओं का शिलान्यास व ₹ 41.37 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *