Headlines

Risk :- पुलिस द्वारा यात्रियों को सेल्फी और रील बनाने का जोखिम नहीं उठाने एवं उफनती नदी दूर रहने का आग्रह

उत्तरकाशी 30 मई 2026।

वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान और मौसम के बदलाव के कारण भागीरथी का जल स्तर बढ़ रहा है,

जिससे नदी का वेग और बहाव अत्यंत तीव्र है।

जिला प्रशासन ने गंगोत्री धाम में स्नान घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार सतर्कता बरते हुए यात्रियों को स्नान करते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों को सेल्फी और रील बनाने का जोखिम नहीं उठाने एवं उफनती नदी के किनारे,

पत्थरों पर या संवेदनशील मोड़ों पर जाकर सेल्फी लेने, फोटो खींचने या सोशल मीडिया रील बनाने का प्रयास कतई न करने को लेकर सावधान किया जा रहा है।

साथ ही बढ़ते जल स्तर के कारण किसी प्रकार की आकस्मिक घटना से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी के किनारों पर दोहरी रस्सी भी लगाई गई है।

पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि पवित्र स्नान के लिए केवल उन्हीं घाटों का चयन करें जहाँ प्रशासन द्वारा सुरक्षा बैरिकेडिंग और जंजीरें लगाई गई हैं।

गहरे पानी या तेज बहाव वाले अनधिकृत स्थानों पर न जाए। साथ ही घाटों और यात्रा मार्गों पर तैनात जल पुलिस,

एसडीआरएफ,पुलिस के जवानों के निर्देशों को ध्यान से सुनें और उनका पूरी तरह पालन करें।

ये भी पढ़ें:   Chances:- प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *